फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Charge sheet filed in BBA student Shamik murder case

Bijnor News: बीबीए छात्र शामिक हत्याकांड में आरोप पत्र दाखिल

Mon, 06 Feb 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 06 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed in BBA student Shamik murder case
- रंजिश और बेइज्जती का बदला लेने के लिए की गई थी हत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर।

कृष्णा कॉलेज में बीबीए के छात्र रहे शामिक की हत्या में पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है। आरोप पत्र में रंजिश और बेइज्जती का बदला लेने के लिए हत्या किए जाने की बात कही गई है।


बिजनौर नूरपुर मार्ग पर 23 नवंबर को कृष्णा कॉलेज के पास ही झालू के मोहल्ला पीरजादान निवासी शामिक पुत्र सरवर अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शामिक बीबीए का छात्र था। हत्यारोपियों ने उस वक्त शामिक पर गोलियां बरसा दी थी जब वह अपनी सहपाठी के संग पैदल ही कॉलेज के बाहर से जा रहा था। गोली लगने के बाद शामिक कॉलेज की तरफ दौड़ा था लेकिन कुछ दूर ही दौड़ने पर धराशायी हो गया था। इस हत्याकांड में झालू के ही रहने वाले यश पुत्र मुनेंद्र और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए झालू के मोहल्ला माहजनान निवासी यश पुत्र मुनेंद्र और रोहन उर्फ मोहन निवासी त्रिलोकपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस हत्याकांड में पुलिस ने हत्या की धारा में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया है। आरोप पत्र में रंजिश को भी हत्या की वजह माना गया है। आरोप पत्र में कहा गया कि शामिक ने यश की सहपाठियों के सामने बेज्जजती कर दी थी। बदला लेने के लिए शामिक की हत्या की गई है। बता दें कि इस हत्याकांड से झालू का माहौल भी खराब होते-होते बचा था। बीबीए के छात्र शामिक का भाई जिले के सबसे चर्चित रहे रचित हत्याकांड में जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed