फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Changes in style shown by Tamasha-A.-Nautanki

तमाशा-ए-नौटंकी से दर्शाए शैली में आए बदलाव

Fri, 02 Feb 2018 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 02 Feb 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Changes in style shown by Tamasha-A.-Nautanki
तमाशा-ए-नौटंकी में गंगा पार करते वक्त राम-केवट संवाद का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में अक्षर संस्था के संयोजन में दिल्ली एनएसडी के कलाकारों ने नाटक तमाशा-ए-नौटंकी  प्रस्तुत कर प्रदेश की लोक संस्कृति नौटंकी का चित्रण किया। कार्यक्रम को देखकर  दर्शक भावविभोर हो गए ।
विज्ञापन

नगीना मार्ग स्थित एक मंडप में आयोजित नाटक का शुभारंभ डा. सूर्यमणि रघुवंशी, एसडीएम आजाद भगत सिंह, सीओ नगीना महेश कुमार सिंह, डा. एनपी. सिंह, डा. लोकेंद्र सिंह चौहान, डीएसएम के जीएम प्रशासन विजय गुप्ता, रवि शंकर अग्रवाल, शरदचंद शर्मा, तनुज बंसल, अतुल गुप्ता, दीपक अग्रवाल, संस्था के अध्यक्ष जयगोपाल सक्सेना ने नटराज की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। नौटंकी का मूल वाद्य यंत्रों के साथ आरंभ हुआ। आकर्षक वेशभूषा और प्रकाश व्यवस्था के बीच नाटक में नौटंकी की मूल और पुरातन शैली की तरह काशी नरेश सत्यवादी राजा हरिशचंद्र, राजा पूरनमल, सलीम- अनारकली, राम केवट गंगा पार करने जैसे प्रसंगों का मार्मिक चित्रण हुआ। दूसरे पक्ष में नौटंकी विधा में कलांतर में आए बदलाव के चलते वर्तमान में फूहड़ शैली की नौटंकी को भी मंचित किया गया। इस शैली में दर्शकों की बढ़ती भीड़ के कारण पुरातन शैली की नौटंकी करने वालों की आजीविका चली मुुश्किल हो गई। 
विज्ञापन


इस फूहड़ शीर्षक पर नौटंकी का मंचन हुआ निर्देशक साजिदा ने विषय वस्तु को नौटंकी के उत्तरोत्तर हृास को बखूबी दिखाया। संस्था ने सभी कलाकारों, संगीतकार पंडित रामदयाल शर्मा और उनकी पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन संस्था संयोजक सत्यराज ने किया। अध्यक्ष जयगोपाल सक्सेना ने आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राकेश चौधरी, भूपेंद्र सिंह, अजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, दीपक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, नीरजा सिंह, सुमित शर्मा, सुहेल, डॉ. गजेंद्र सिंह, डीएस चौहान, संजीव जैन, दीपक जैन, जावेद शम्सी, डा. हसन, संजीव शर्मा रहे। एसडीएम आजाद भगत सिंह और सीओ नगीना महेश कुमार ने कार्यक्रम की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed