फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chandpur's team won the title in Kabaddi

कबड्डी में चांदपुर की टीम ने खिताब जीता

Sun, 10 Nov 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chandpur's team won the title in Kabaddi
कबड्डी में चांदपुर की टीम ने खिताब जीता
विज्ञापन

बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में एक दिवसीय अंतर महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। जिसके फाइनल मुकाबले में जीएस हिंदू कॉलेज चांदपुर की टीम ने वर्धमान कॉलेज की टीम को 29-27 से हराकर खिताब जीता।

शुक्रवार को वर्धमान कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में एमजेपी रूहेलखंड युनिवर्सिटी की 31 टीमों ने प्रतिभाग किया। कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव अर्जुन साहू, प्राचार्य सीएम जैन ने सभी प्रतिभागी टीमों और टीम मैनेजरों का कॉलेज में स्वागत किया। कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल चार टीमों के बीच खेला गया। सेमीफाइनल में वर्धमान कॉलेज की टीम ने देवता कॉलेज और जीएस हिंदू कॉलेज चांदपुर ने विवेकानंद कॉलेज दरबाड़ा की टीम की हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में वर्धमान कॉलेज और जीएस हिंदू कॉलेज के बीच काटे की टक्कर रही। इस मुकाबले में जीएस हिंदू कॉलेज चांदपुर की टीम ने वर्धमान कॉलेज की टीम को 29-27 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता राम मोहन अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ. अंजू बंसल, डॉ. सोनल शुक्ला ने किया। इस मौके पर नियुक्ति विशेषज्ञ सोमपाल सिंह, ऑब्जर्वर डॉ. शंकरलाल शर्मा, सचिव शांतनु सिंह काकरान, टीम मैनेजर डॉ. जेके विश्वकर्मा, डॉ. वंदना जैन, डॉ. राजीव जौहरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed