{"_id":"66a41042ed8aa6db9406b505","slug":"chandpur-registry-office-got-revenue-of-about-25-crores-in-one-week-bijnor-news-c-27-1-bij1002-127624-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एक सप्ताह में चांदपुर रजिस्ट्री कार्यालय को मिला करीब ढाई करोड़ का राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एक सप्ताह में चांदपुर रजिस्ट्री कार्यालय को मिला करीब ढाई करोड़ का राजस्व
विज्ञापन
चांदपुर। प्रशासन ने सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी की घोषणा की तो बैनामा कराने वालों की भीड़ लग गई। विभाग को एक सप्ताह में ही करीब ढ़ाई करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो गया है।
शासन द्वारा सम्पत्ति का बैनामा कराने के लिए नई सर्किल रेट जारी किए गए हैं। इसमें 27 जुलाई तक लोगों से आपत्ति मांगी गई थी। नए सर्किल रेट अगस्त माह से शुरू होने हैं। माना जा रहा है कि नए सर्किल रेट के हिसाब से करीब बीस प्रतिशत से तीस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
शासन द्वारा सर्किल रेट में भारी बढ़ोत्तरी किए जाने की खबर से उप निबंधन कार्यालय पर सम्पत्ति का बैनामा कराने वालों की भीड़ लगा दी। देर रात तक कार्यालय में काम किया जा रहा है। विभाग को एक सप्ताह में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दो गुना से भी ज्यादा राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
एक सप्ताह में ही मिला ढ़ाई करोड़ से अधिक का राजस्व
सब रजिस्ट्रार अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यालय को 18 से 25 जुलाई 2024 तक 375 बैनामा व 50 दान पत्र के द्वारा दो करोड़ 38 लाख 58 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ है। जबकि गत वर्ष 18 से 25 जुलाई 2023 तक 210 बैनामा व 20 दानपत्र के द्वारा स्टाम्प व फीस से 85 लाख 31 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।
क्षेत्र के विभिन्न लोकेशन के प्रस्तावित सर्किल रेट
अम्बेडकर चौक से बाजाज ऑटो एजेंसी तक बास्टा रोड सड़क पर भूमि दर पूर्व 24000 प्रस्तावित 35000, फीना रोड चौराहे से संत स्टीफन मोड तक भूमि दर पूर्व में 23500 प्रस्तावित 35000, अम्बेडकर चौक से चरण सिंह चौक तक भूमि दर पूर्व में 23500 प्रस्तावित 40000, बिजनौर रोड पर पप्पू चेयरमैन के पैट्रोल पम्प से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक भूमि दर पूर्व में 16000 से प्रस्तावित 35000, चांदपुर स्याऊ मार्ग सातो इमली से बाईपास मोड़ तक भूमि दी पूर्व में 24000 प्रस्तावित 40000 रुपये है।
कैसे होगा मध्यम वर्ग का मकान बनाने का सपना पूरा
प्रस्तावित सर्किल रेट के लागू हो जाने के बाद सर्किल रेट में भारी बढ़ोत्तरी से मध्यम वर्गीय परिवार को मकान बनाने के लिए जमीन खरीदना मंहगा हो जाएगा। मध्यम परिवार मकान का सपना पूरा करने के लिए बूंद बूंद कर रुपये की बचत करता है।