फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chandpur-Haldore route was not able to run

चांदपुर-हल्दौर मार्ग चलने लायक नहीं रहा

Mon, 14 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Chandpur-Haldore route was not able to run
चांदपुर-हल्दौर मार्ग चलने लायक नहीं रहा
विज्ञापन

चांदपुर। मुजफ्फरनगर-लखनऊ हाईवे से जोड़ने वाले व सरकार को करोड़ों रुपये का फायदा देने वाला चांदपुर-हल्दौर मार्ग अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है। सड़क की हालत बेहद खस्ता है। सड़क में गड्ढे ही नजर आ रहे हैं।

चांदपुर-हल्दौर मार्ग पर चांदपुर से करीब चार किमी के दायरे में कृषि उत्पादन मंडी समिति, चीनी मिल व प्लाईवुड फैक्टरी स्थित है। मंडी समिति में आने वाला गुड़ देश के अनेक राज्यों में जाता है। इसी मार्ग पर स्थित चीनी मिल व प्लाईवुड फैक्टरी से भी सरकार को करोड़ों का लाभ मिलता है। इस मार्ग हमेशा वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण किसानों, व्यापारियों व स्कूल वाहनों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गुड़ एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार का कहना है कि इस सड़क पर स्थित मंडी समिति से सरकार को करोड़ों का लाभ होने के बाद भी सड़क की हालत बद से बदतर है। खराब सड़क के कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है। फल सब्जी समिति के अध्यक्ष सुरेश सैनी का कहना है कि किसानों की सुविधा के लिए शीघ्र सड़क का निर्माण होना चाहिए। फल मंडी समिति अध्यक्ष शकील पहलवान ने बताया कि सड़क के बारे में शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गुड़ व्यवसाय से जुड़े निखिल अग्रवाल का कहना है कि किसानों को सड़क में गड्ढे व सड़क की साइड खराब होने के कारण मंडी में गुड़ लेकर आने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुड़ व्यापार से जुड़े वीरेंद्र राजपूत ने कहा कि कई बार सड़क ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सड़क पर गड्ढे होने के कारण हर समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से अनेक गांव जुड़े होने के कारण गांववासियों का भी आना जाना लगा रहता है। दो पहिया वाहन हो या चार पहिया वाहन, सभी गड्ढों की बदहाली की वजह से परेशान हैं। सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क बनाने का वादा हवा हवाई साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed