फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chand was murdered by strangulation

Bijnor News: गला दबाकर की गई थी चांद की हत्या

Tue, 13 May 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 13 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chand was murdered by strangulation
बढ़ापुर। गांव अल्हैदादपुर खजवा उर्फ कोपा के किशोर की मौत गला दबाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। बढ़ापुर पुलिस घटना के चारों आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुणे (महाराष्ट्र) में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम अल्हैदादपुर खजवा उर्फ कोपा निवासी सात मई से लापता वाहिद के 16 वर्षीय पुत्र चांद का शव रविवार को धामपुर क्षेत्र में नहर से मिला था। पुलिस जांच में इस घटना में चार लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। इनमें मृतक चांद के रिश्ते के चाचा जुल्फिकार, उसका बेटा रिहान व भाई नईम और वाहन चालक दानिश शामिल हैं। हत्या रंजिशन होने और घटना में इको स्पोर्ट गाड़ी का इस्तेमाल होना सामने आया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आने पर रविवार की देर शाम चांद के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। सीओ नगीना अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि किशोर की मौत गला घोंटने से हुई है। इस घटना के चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। एक टीम पुणे पहुंच चुकी है। शीघ्र ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली सीसीटीवी फुटेज से लग रहा है कि आरोपियों ने किशोर को ईको गाड़ी में बैठाकर ले जाने वाले दिन ही उसकी हत्या की। आरोपियों के पकड़े जाने पर खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed