फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Challenges to Fulfill Challenges Students'

‘निडरता से चुनौतियों का मुकाबला करें छात्राएं’

Wed, 12 Dec 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Updated Wed, 12 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
'Challenges to Fulfill Challenges Students'
नजीबाबाद में बच्चों को आत्मसुरक्षा के टिप्स देते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में जागरूकता अभियान में बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के टिप्स दिए और स्कूल आवागमन में आने वाली चुनौतियों का निडरता के साथ मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

ग्लोबल एकेडमी स्कूल में आयोजित जागरूकता अभियान में मुख्य अतिथि सीओ नजीबाबाद अरुण कुमार सिंह ने बालिकाओं को व्हाट्सएप, फेसबुक को अनावश्यक प्रयोग न करने, अपने फोटो अपलोड न करने की सलाह दी। सीओ ने स्कूल आते-जाते समय जरा भी असुरक्षित महसूस करने पर तत्काल पुलिस हेल्प लाइन के नंबर 1090 की मदद लेने को कहा। सीओ ने किसी अंजान व्यक्ति के बहकावे में न आने तथा वाहन चालक द्वारा गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश करने पर शोर मचाकर राहगीरों की मदद लेने की सलाह दी। सीओ ने ताइक्वांडो को आत्मसुरक्षा का कवच बताया।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार सिंह ने सुरक्षा के दायित्वों के प्रति छात्राओं एवं स्टाफ को शपथ दिलाई। नजीबाबाद में एमडी सुनील चंदोला, ताइक्वांडो कोच नसीम अहमद की उपस्थिति एवं हादिया बिलाल के संचालन में इशिका पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूक हुआ समाज
नजीबाबाद में शिक्षिका रेशमा खान का कहना है कि बदलते युग में बेटियों की शिक्षा के प्रति समाज जागरूक है। पढ़ी लिखी बेटी ही जीवन में प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहराती है। अमर उजाला ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम की शुरूआत की थी। सरकार ने भी इसे जन आंदोलन का रूप दिया।  शिक्षिका प्रीति अग्रवाल और ग्लोबल एकेडमी की प्रधानाचार्या आशा जैन का कहना है कि परिवार में माता-पिता का शिक्षित होना जरूरी है।  आशा जैन का कहना है कि अमर उजाला ने नारी ही नहीं समाज के लोगों का मार्गदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed