फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chairman adjourned the meeting, councilors created ruckus

Bijnor News: चेयरमैन ने स्थगित की बैठक, सभासदों का हंगामा

Wed, 17 Jun 2026 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Chairman adjourned the meeting, councilors created ruckus
नजीबाबाद। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में महिला सभासदों के पतियों को बुलाने पर हंगामा हो गया। सभासदों ने ईओ के माध्यम से किसी भी महिला सभासद के पति को बैठक में नहीं बुलाने की मांग उठाई तो चेयरमैन ने बैठक को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद सभासदों ने हंगामा किया। चार घंटे के हंगामे के बाद एसडीएम ने वहां पहुंचकर हस्तक्षेप किया। इसके बाद किसी भी महिला सभासद के पति को बैठक में एंट्री नहीं दी गई और इसी शर्त पर बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम ने बोर्ड की बैठक मंगलवार को आमंत्रित की। कुछ सभासदों ने ईओ के माध्यम से सूचना भेजी कि किसी भी महिला सभासद के पति को बैठक में न बुलाया जाए। इस मांग को देखते हुए चेयरमैन ने दो दिन के लिए बैठक स्थगित कर दी। बोर्ड बैठक में आए सभासदों ने उनकी उपस्थिति के बावजूद अनावश्यक रूप से बोर्ड बैठक स्थगित करने का विरोध किया और धरने पर बैठ गए। इसके बाद महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल और एसडीएम को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन शुरू होने के करीब तीन घंटे बाद महिला आयोग सदस्य और एसडीएम आशुतोष रामप्यारे जैसवाल नगर पालिका परिषद पहुंचे। बोर्ड सदस्यों अभिषेक यादव, नमन गुप्ता, राजीव टंडन, शिवम अग्रवाल, पवन कुमार, इंदु राजपूत ने बोर्ड की बैठक में पहुंचे सभी सदस्यों की उपस्थिति दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम और महिला आयोग सदस्य की उपस्थिति में चेयरमैन भी वहां पहुंचे। सभासदों से बात हुई। करीब चार घंटे बाद 3:45 बजे बैठक शुरू हुई और इसमें किसी भी महिला सभासद का पति बैठक में शामिल नहीं हुए। बोर्ड की बैठक में ईओ मुक्ता कुमारी, आरआई विपिन चौहान ,वार्ड सदस्य अच्छन राईन, निर्देश देवी, मुनेश, कलवा शेख मंसूरी,राजेश प्रजापति, गीता केसले, राघव वशिष्ठ आदि शामिल हुए।

बोर्ड बैठक में क्लीनिक खोलने सहित कई प्रस्ताव पास
नजीबाबाद। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नगर पालिका की भूमियों को चिह्नित कर उनको पार्क आदि के रूप में विकसित करने सहित कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम, ईओ मुक्ता सिंह, आरआई विपिन चौहान की उपस्थिति में कान्हा पशु आश्रय स्थल के निकट दुकानों में जनहित में नगर पालिका की ओर से क्लीनिक खोलने, नगर पालिका की भूमि चिह्नित कर उन्हें पार्क आदि के रूप में विकसित करने, बरसात में जल भराव से निपटने के लिए नालों की सफाई कराने सहित कई प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed