फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chacha Nehru became children, presented cultural programs

बाल दिवस पर सांस्कृतिक समारोह आयोजित

Sun, 14 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chacha Nehru became children, presented cultural programs
नजीबाबाद के वालिया ग्लोबल एकेडमी में बाल दिवस कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे। - फोटो : NAZIBABAD
चाचा नेहरू बने बच्चे, प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

नजीबाबाद। शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बाल दिवस का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू की वेशभूषा के साथ फैंसी ड्रेस प्रदर्शन किया।
वालिया ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक रमाकांत वालिया, इंदु वालिया, चेयरमैन रमाकांत वालिया, रुचिका वालिया, प्रधानाचार्य एसपी तिवारी के निर्देशन में बाल दिवस समारोह आयोजित किया गया। अदीबा, अमित, पंकज, काव्यांश ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की वेशभूषा में फैंसी ड्रेस प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य एसपी तिवारी, शिक्षक वैभव भारद्वाज ने विद्यार्थियों को चाचा नेहरू के संस्मरण सुनाए।
विज्ञापन

उधर, आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेश नगर की प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय के निर्देशन में विद्यार्थियों ने बाल दिवस पर सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया। नाटक, नृत्य और कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने कार्यक्रम पेश किए। शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने मैच जीता। शिक्षक सुनील जखवाल को मैनऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से चाचा नेहरू के आदर्शों को व्यवहार में लाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed