{"_id":"660da4418e5c4c0b880bc304","slug":"chacha-choudhary-will-make-voters-aware-in-election-riots-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-121664-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चुनावी दंगल में चाचा चौधरी, करेंगे वोटरों को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चुनावी दंगल में चाचा चौधरी, करेंगे वोटरों को जागरूक
Thu, 04 Apr 2024 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई चाचा चौधरी काॅमिक। (चुनाव की खबर के लिए)
बिजनौर, बरूकी। बच्चों के प्रसिद्ध कॉमिक कैरेक्टर चाचा चौधरी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूकता करेंगे।
निर्वाचन आयोग की ओर से चाचा चौधरी एवं चुनावी दंगल नाम से कॉमिक बुक और वीडियो सीरीज जारी की है, जो नए वोट बनाने से लेकर मतदान करने, प्रत्याशियों एवं बूथ आदि के संबंध में जानकारी करने के तरीके बताएगी। कॉमिक बुक के जरिए परिषदीय स्कूलों एवं माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा जो गांवों में जागरूकता अभियान चलाएंगे।
कॉमिक बुक कैरेक्टर चाचा चौधरी और बिल्लू मिलकर नए वोट बनाने की जानकारी देते हैं। मतदाता पहचान पत्र एवं नाम व अन्य जानकारी संशोधन करने का भी तरीका बताते हैं। इसके लिए वे एनवीएपी डॉट इन वेबसाइट पर ऑनलाइन या फिर ऑफ़लाइन भरे जाने वाले फर्मों के बारे में बताते हैं। बेसिक शिक्षा सचिव प्रताप सिंह बघेल ने स्कूलों में बच्चों को यह कॉमिक पढ़ाने और वीडियो दिखाने के निर्देश दिए हैं।
- मतदाताओं के लिए उपयोगी मोबाइल एप
बिजनौर। कॉमिक के जरिए चाचा चौधरी, बिल्लू, साबू एवं अन्य करैक्टर मिलकर मतदाताओं के लिए बनाए गए मोबाइल एप की जानकारी देते हैं। इनमें वह दिव्यांगों के लिए वोटर हेल्पलाइन, चुनाव में गड़बड़ी रोकने, सी-विजिल एप, बूथ की जानकारी, वोटर जागरूकता, थर्ड जेंडर, महिला मतदाता, पोस्ट बैलेट आदि सुविधाओं के लिए बनाए मोबाइल एप शामिल हैं।
विज्ञापन
- बच्चों को प्रभावित करती है चित्रात्मक कॉमिक
चित्रात्मक कॉमिक कुछ वर्ष पहले तक बच्चों के लिए मनोरंजन का महत्वपूर्ण साधन रही है। यह बच्चों के मन पर गहरा असर छोड़ती है। इसलिए निर्वाचन आयोग ने मतदान एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता लाने के लिए इस कॉमिक बुक को जारी किया है। चाचा चौधरी कार्टून कैरेक्टर मशहूर कार्टूनिस्ट प्राण की देन है जो आज भी मनोरंजन की दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।