फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Certificates given to the beneficiaries of government schemes

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र

Tue, 09 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Certificates given to the beneficiaries of government schemes
सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक कॉलेज ऑफ लॉ में जिला विधिक सेवा दिवस पर विभिन्न सरकारी विभागों ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज शिवानंद गुप्ता, महिला कल्याण अधिकारी रीता राठी, जिला दिव्यांग जन अधिकारी अजय कुमार, प्राचार्य डॉ. राजीव चौधरी ने सरस्वती पूजन कर किया।

कार्यक्रम में जिला पूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग आदि सरकारी विभागों से लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। महिला कल्याण अधिकारी रीता राठी ने महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला दिव्यांग जन अधिकारी अजय कुमार ने दिव्यांग जनों से सहानुभूति भरा व्यवहार करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सिविल जज शिवानंद गुप्ता ने कहा कि सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना सच्ची मानव सेवा है। प्राचार्य डॉ. राजीव चौधरी ने कहा कि बगैर जानकारी के सरकारी योजनाएं निष्फल रह जाती हैं। कार्यक्रम में पूर्ति निरीक्षक डॉ. वंदना, प्रवक्ता डॉ. पुष्पा जोशी, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अपर्णा सोती, प्रशांत दीक्षित, प्रमोद त्यागी, रोनक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed