फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Central Teacher Eligibility Test held under tight security

Bijnor News: कड़ी सुरक्षा में हुई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

Mon, 22 Jan 2024 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Central Teacher Eligibility Test held under tight security
जिले के 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, 11267 परीक्षार्थी पंजीकृत
विज्ञापन

-परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की हुई बायोमैट्रिक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की परीक्षा रविवार को जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इन परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में 11267 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक हुई। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
रविवार को 14 परीक्षा केन्द्रों केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की परीक्षा हुई। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक हुई। दूसरी पाली 2 बजे से लेकर 4.30 बजे तक हुई। जिला कोआर्डिनेटर प्रियंका मॉडर्न स्कूल धामपुर के प्रधानाचार्य डीएस नेगी ने बताया कि परीक्षा के लिए कुंवर सत्यवीरा काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, डीडीपीएस, एमडी इंटरनेशनल स्कूल, एएन इंटरनेशनल स्कूल, मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल मंडावर, बिजनौर पब्लिक स्कूल, प्रियंका मॉडर्न स्कूल धामपुर, शिखर शिशु सदन, इम्पीरियल इंटरनेशनल स्कूल, आरआर पब्लिक स्कूल, हरपति मैमोरियल पब्लिक स्कूल, केएस चिल्ड्रेन एकेडमी कोतवाली देहात, सत्यवती मैमोरियल एकेडमी किरतपुर और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था।
विज्ञापन

सात परीक्षा केंद्र में एक पाली और सात परीक्षा केन्द्रों में दो पालियों में परीक्षा हुई। बताया कि परीक्षा के लिए 11267 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed