फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Celebration of Mahavir Jayanti

महावीर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

Thu, 29 Mar 2018 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 29 Mar 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Mahavir Jayanti
भगवान महावीर जयंती पर पूजा करते जैन समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जैन समाज ने समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। समाज की ओर से नगर में शोभायात्रा निकाली ।
विज्ञापन

शोभा यात्रा से पूर्व शंभा बाजार स्थित जैन मंदिर पर अशोक जैन ने ध्वजारोहण किया। प्रभात फेरी सिविल लाइन होते हुए कलक्ट्रेट के तिराहे पर पहुंची। यहां पर धर्मचक्र पर ध्वज फहराया गया। शोभायात्रा में कई बैंड, भगवान महावीर की फूलों से सजी मूर्ति और कई झांकियां शामिल थी। शोभा यात्रा में जहां ऊंचा धर्मचक्र था वहीं चार कहार एक पालकी में जैन धर्म का प्रमुख ग्रंथ जिनवाणी लेकर चल रहे थे।  रथ के सारथी के रूप में रमेश चंद्र जैन, अजय जैन, इस मौके पर आशीष जैन, अनिल जैन, ब्रजेश जैन, भूषण लाल जैन, शलभ जैन, आलोक जैन, राजीव जैन सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
 उधर, किरतपुर में भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। सर्वप्रथम प्रात: श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।  नगर के तीनों जैन मन्दिरों में भगवान महावीर जी का जलाभिषेक किया गया । दोपहर में महिला जैन मिलन द्वारा भजन गायन एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आदि का आयोजन श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में सम्पन्न हुआ। सुरेंद्र जैन, शांति प्रसाद जैन, अनिल जैन, अरविंद जैन, विपिन जैन आदि  मौजूद रहे
विज्ञापन

उधर, बढ़ापुर में भगवान महावीर स्वामी जयंती के हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भगवान स्वामी महावीर जयंती के अवसर पर बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम काशीवाला में श्री पार्श्वनाथ किला स्थित सिद्ध क्षेत्र जैन मंदिर से रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा ग्राम काशीवाला के मार्गो से होती हुई वापस सिद्ध क्षेत्र जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।  मोहल्ला साहूवान स्थित दिगंबर जैन मंदिर से पूजन के बाद भगवान महावीर स्वामी के जयकारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।  प्रभात फेरी में वैभव जैन, निर्मल जैन, कोमल जैन, दीपक जैन, अंजना जैन, पदमा जैन, रेखा जैन, मोना जैन, मीनू जैन समेत बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहटौर में जैन समाज की ओर से भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड बाजों और डीजे की धार्मिक धुनों पर भक्तगण नाचते गाते चल रहे थे। 
दिगबंर जैन मंदिर में पंडित सनमति जैन के द्वारा पूजा अर्चना के बाद भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। मंदिर में बोली कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें भगवान महावीर की प्रतिमा को लेकर सौ धर्म इंद्र की बोली हेमंत जैन ने ली। हेमंत जैन सात सूंड वाला ऐरावत हाथी पर सवार होकर शोभायात्रा में चले।  शोभायात्रा जैन इंटर कॉलेज से चलकर दिगबंर जैन मंदिर में जाकर संपन्न हुई। सीओ चांदपुर अंशु जैन, प्रबंधक राजीव जैन, ऋषभ जैन, सभासद पंकज जैन, आदेश जैन, वैभव जैन, अशोक जैन, अलोक जैन, अजय जैन, अरुण जैन, जितेन्द्र जैन, काका जैन, अचल जैन, अभिनव जैन, बिटटू जैन, संदीप जैन, रेखा जैन, आदि रहे।

पालकी यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत
धामपुर । सकल जैन समाज की ओर बृहस्पतिवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर 1008 श्री महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई।  यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। सकल जैन समाज की ओर से श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत सवेरे प्रभात फेरी से हुई। समाज के श्रद्धालुओं ने सवेरे पांच बजे नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद श्री जी का अभिषेक हुआ। णमोकार मंत्र का पाठ किया गया। पालकी यात्रा के लिए बोली लगाई गई। ध्वजारोहण किया। पालकी यात्रा शुरू होने से पहले बोलियां लगी। इंद्र की बोली उमेशचंद जैन और अनिल कुमार जैन ने लगाई। जबकि आरती की बोली निखिल जैन मंडी वाले ने बोली। पालकी यात्रा नगर के सभी परंपरागत मार्गों से होती हुई मंदिर में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के समापन के बाद श्री पार्श्वनाथ और शांतिनाथ जिनालय में अभिषेक , आरती संपन्न हुई। देर शाम भक्ति उपदेश का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दीपक जैन, राजीव जैन, सुभाष जैन, सुुशील जैन, कुमुद जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, विशु जैन, सचिन जैन, ऋषभ जैन, शुुुभम जैन, उदित जैन, संयम जैन , अमित जैन रहे। 


भगवान महावीर के सिद्धांत अनुकरणीय
नजीबाबाद । जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती पर जैन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। भगवान महावीर के सिद्घांतों को अनुकरणीय बताया गया।बृहस्पतिवार सुबह महावीर जयंती पर जैन श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी निकाली गई। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से शुरू हुई प्रभातफेरी विभिन्न मार्गों से होकर सरजायती मंदिर पर पहुंची। यहां ध्वजारोहण के बाद प्रभातफेरी वापस पंचायती मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभातफेरी में भजनों के गायन से वातावरण महावीरमय हो गया। इसके बाद पंचायती जैन मंदिर में ध्वजारोहण हुआ। पंडित कोमल जैन की देखरेख में श्रद्घालुओं ने महावीर जी की पूजा अर्चना की। श्रद्घालुओं ने सामूहिक पूजन के साथ ही विधान पाठ भी किया। धर्म चर्चा करते हुए पंडित कोमल जैन ने कहा कि विधान से प्रत्येक जीवात्मा के जीवन में आने वाले संकट दूर हो जाते हैं। कार्यक्रम में प्रेमचंद जैन, नीरज जैन, संतोष जैन, ज्ञानचंद जैन, अजय जैन, पुनीत जैन, संजय जैन, राजीव जैन, जितेंद्र जैन, वासु जैन, सुभाषचंद जैन, कुमकुम जैन, साधना जैन, सुनीता जैन, ममता जैन, रुकमणि जैन, शारदा जैन, सुषमा जैन, चित्रा जैन आदि  शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed