फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Celebrating Kissmas with great pomp, prayer meeting cut cake

धूमधाम से मना किसमस, प्रार्थना सभा काटा केक

Sun, 26 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Celebrating Kissmas with great pomp, prayer meeting cut cake
बिजनौर में सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस पर प्रार्थना करते लोग। - फोटो : BIJNOR
धूमधाम से मना किसमस, प्रार्थना सभा काटा केक
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में शनिवार को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में लोग प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे। इसके बाद चर्च के पास्टर एली प्रिंस ने 10 बजे से प्रार्थना शुरू की। जिसे लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। यह प्रार्थना साढ़े 12 बजे तक हुई। प्रार्थना सभा के बाद सभी ने एक-दूसरे को त्योहार की बधाई दी।

क्रिसमस के मौके पर चर्च में सुबह से ही लोगों का आवागमन शुरू हो गया था। जिसके चलते चर्च के अंदर काफी भीड़ थी। चर्च परिसर में एलईडी लगाई गई थी। जिसके माध्यम से लोगों ने पास्टर एली प्रिंस के प्रवचन को सुना। चर्च परिसर में ही बच्चों के खिलौने आदि की दुकानें सजी थीं। बच्चों ने इन दुकानों से जमकर खरीदारी की। प्रार्थना के बाद चर्च में केक काटा गया। चर्च प्रॉपर्टी चेयरमैन जोशवा थॉमस ने बताया कि 24 दिसंबर को शाम पांच बजे से बच्चों ने रात एक बजे तक चर्च को सजाया। इसके साथ ही रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिसमें बच्चों से हिस्सा लिया। प्रभु ईसा मसीह के जन्म का उत्सव गीत, आराधना से मनाया गया। प्रार्थना के बाद लोगों के लिए केक और कॉफी का प्रबंध भी किया गया था। प्रार्थना के दौरान पूर्व विधायक रुचि वीरा भी चर्च में पहुंचीं। इस मौके पर जोशवा थॉमस, संदीप सिंह, अनूप सिंह, विनीत, रोबिन सिंह, विकास मेसी, शगुन सिंह, दीपाली सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed