{"_id":"62e6cd0e5f54367f7b170402","slug":"celebrated-the-festival-of-hariyali-teej-with-gaiety-bijnor-news-mrt5992860165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज का पर्व
विज्ञापन
नगीना में आयोजित तीज उत्सव कार्यक्रम में तीज क्वीन चुनी गई सपना अग्रवाल को पुरस्कृत करती महिलाए?
- फोटो : BIJNOR
हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज का पर्व
बिजनौर/हल्दौर/पैजनियां। जिलेभर में हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। शहर से लेकर गांवों तक महिलाओं ने एक स्थान पर एकत्र होकर झूला झूलीं और मंगल गीतों का गायन किया। साथ ही महिलाओं ने एक-दूसरे को घेवर खिलाया और तीज की शुभकामनाएं भी दीं।
सावन माह की तृतीया को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। महिलाएं इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाती हैं। ग्रामीण अंचल में पेड़ों, घरों व बैठकों मेें झूले डाले। शहरों की कॉलोनियों में एक स्थान चिह्नित कर झूलों की व्यवस्था की गई। शाम के समय रामबाग, नई बस्ती, शीलकुंज, गीतानगरी, आवास विकास आदि कॉलोनियों में महिलाएं एकत्र होकर झूला झूलीं और मंगल गीत गाए। गढ़ी मार्ग स्थित नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी सुशील वर्मा ने तीज मिलन समारोह आयोजित किया।
हल्दौर नगर व देहात क्षेत्र में श्रावण माह पर हरियाली तीज पर महिलाओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। नगीना शहर व क्षेत्र में हरियाली तीज हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। तीज उत्सव कार्यक्रम में सपना अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गईं। रविवार को वैष्णव विहार कॉलोनी की महिलाओं ने तीज उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर मीनू अग्रवाल, मीनाक्षी गोयल, रजनी जोहर, अंजू मित्तल, अर्चना अग्रवाल, ममता अग्रवाल, जया सचदेवा, श्वेता गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। राजा का ताजपुर में महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगाकर शाम को झूले पर सावन के गीत गाए।

हल्दौर क्षेत्र के गांव पैजनियां में हरियाली तीज पर झूला झूलती महिलाएं।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन