{"_id":"62c5cae670fbb048361529a1","slug":"celebrate-the-festival-with-immortal-and-peace-co-nazibabad-news-mrt595926941","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर और शांति के साथ मनाएं त्योहार : सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर और शांति के साथ मनाएं त्योहार : सीओ
विज्ञापन
अमर और शांति के साथ मनाएं त्योहार : सीओ
नजीबाबाद। अमन कमेटी की बैठक में सीओ ने ईद-उल-अजहा और शिवरात्रि पर्व एक-दूसरे की भावनाओं के सम्मान के साथ मनाने की सलाह दी।
थाना परिसर में सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने ईद-उल-अजहा पर्व पर ईदगाह परिसर और मस्जिदों के भीतर नमाज अदा करने की सलाह दी। उन्होंने कुर्बानी की कोई भी नई परंपरा शुरू न करने, परंपरागत स्थानों पर ढककर कुर्बानी करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी वीरेंद्र वर्मा की उपस्थिति में सीओ ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए दोनों धर्मों के लोगों से एक-दूसरे की भावनाओं को सम्मान देने की सलाह दी। सीओ ने धार्मिक स्थलों पर एक माइक से अधिक पाए जाने और आवाज तीव्र मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। शहर काजी अफ्फानुलहक ने प्रशासन को ईद का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाने और नमाज ईदगाह परिसर के भीतर ही अदा किए जाने के प्रति प्रशासन को आश्वस्त किया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, पं. संजय डबराल, मौअज्ज्म खां एड., महबूब मलिक, बाबूराम तोमर, विजय वर्मा, अब्दुल वाहिद, मो.अहसान, अच्छन राईन, कारी इब्ने हसन, शिवकुमार माहेश्वरी, प्रशांत चौधरी, नईम एड. सहित अनेक लोग शामिल हुए। उधर सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने ई-रिक्शा संचालकों को प्रशासन के साथ तय किए गए रूट व संचालन नियमों के विरुद्ध रिक्शा चलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।