{"_id":"61d4944a9017161d574dbec1","slug":"cdr-probed-into-suicide-of-bams-student-bijnor-news-mrt5721217193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएएमएस छात्रा की आत्महत्या में सीडीआर खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएएमएस छात्रा की आत्महत्या में सीडीआर खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। बीएएमएस की छात्रा के सुसाइड केस में पुलिस मोबाइल की सीडीआर खंगाल रही है। हालांकि अभी तक आत्महत्या किए जाने का कारण साफ नहीं हो पाया है। शहर कोतवाली और महिला थाना पुलिस ने हॉस्टल पहुंचकर बारीकी से जांच की।
मंगलवार को शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा देवी ने मधुबन चौधरी गर्ल्स हॉस्टल पहुंचकर जांच की। उन्होंने हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं से जानकारी भी जुटाई। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिर आत्महत्या किए जाने के पीछे कारण क्या रहा। क्या किसी ने आत्महत्या के लिए मजबूर तो नहीं किया। इसके अलावा मंगलवार को पुलिस ने मृतका के मोबाइल की सीडीआर हासिल कर ली, जिसमें मिले नंबरों के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी।
सोमवार शाम विवेक कॉलेज से बीएएमएस द्वितीय की छात्रा सुरभि त्यागी ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैगिंग से मौत होना आया है।