फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CDO gave instructions to be vigilant regarding bird flu

सीडीओ ने दिए बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश

Sat, 05 Nov 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
CDO gave instructions to be vigilant regarding bird flu
बिजनौर। बर्ड फ्लू को लेकर सीडीओ पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की जूम मीटिंग आयोजित हुई। अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाकर पोल्ट्री फॉर्म स्वामियों व मीट विक्रेताओं को बर्ड फ्लू से बचाव और जानकारी देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर रैपीड रिस्पांस टीम (आरआरटी) का भी गठन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित बैठक में सीडीओ पूर्ण बोरा ने ग्राम प्रधानों के संवेदीकरण के लिए एक जूम मीटिंग आयोजित करने के लिए कहा। बर्ड फ्लू के नियंत्रण के लिए इफेक्टिव व सर्विलांस जोन समय से बनाने को कहा। सीबीओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने कहा कि बर्ड फ्लू एक विषाणु जनित रोग है, जो हाईलो पैथोजनिक एवियन इन्फ्लूएन्जा वाएरस एचपीएआई (एच5एन1) से फैलती है। यह एक जुनोटिक बीमारी है जो पक्षियों से पक्षियों में एवं पक्षियों से मनुष्यों में फैल सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह बीमारी घरेलू पक्षियों जैसे-मुर्गी, टर्की, बटेर आदि एवं जंगली व प्रवासी पक्षियों को भी प्रभावित करती है। जिले में अभी बर्ड फ्लू का कोई मरीज नहीं मिला है। सभी विकास खंडों में पंचायत विभाग की सहायता से पोल्ट्री की गणना एवं घनत्व के अनुसार क्षेत्रों का आंकलन का कार्य किया जा रहा है। प्रवासी पक्षियों के सैंपल वन विभाग की सहायता से एकत्र किए जा रहे हैं। जूम मीटिंग में सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed