{"_id":"62e4310f0f11292f8f3f3b93","slug":"cdo-angry-seeing-the-mess-in-residential-girls-school-bijnor-news-mrt599018982","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय बालिका विद्यालय में गंदगी देख जाहिर की नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय बालिका विद्यालय में गंदगी देख जाहिर की नाराजगी
विज्ञापन
आवासीय बालिका विद्यालय में गंदगी देख सीडीओ नाराज
बिजनौर। निरीक्षण के वक्त सीडीओ को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली। साफ सफाई सही नहीं थी। एडीओ पंचायत को बालिकाओं को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांच करके रिपोर्ट देने को कहा गया । सीडीओ को नामांकन से कम बालिकाओं की उपस्थिति मिली।
सीडीओ पूर्ण बोरा ने स्योहारा ब्लाक के गोवर्धनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि विद्यालय में साफ सफाई ठीक नहीं है। सीडीओ ने बालिकाओं से भोजन, पढ़ाई लिखाई आदि की जानकारी ली।
सीडीओ पूर्ण बोरा ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को तुरंत विद्यालय टाइल लगवाने की हिदायत दी। साफ सफाई सही नहीं होने पर नाराजगी जताई। बालिकाओं को बैठने के लिए बैंच बनवाने को कहा। एडीओ को निर्देश दिए कि बालिकाओं को दिए जाने भोजन का मेन्यू और भोजन की गुणवत्ता की जांच करके रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन
सीडीओ को बताया गया कि विद्यालय में 100 बालिकाओं का नामांकन है। निरीक्षण के समय बालिकाओं की उपस्थिति काफी कम बताई गई। जबकि विद्यालय आवासीय है। सीडीओ ने इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों पर बंटने वाला पोषाहार तैयार करने वाले संयंत्र का निरीक्षण किया। बताया गया कि जल्द ही पोषाहार तैयार होना शुरू हो जाएगा। पोषाहार तैयार करने की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपी गई है।