{"_id":"5e4d88838ebc3eceff3d2a91","slug":"cbse-exams-start-today-bijnor-news-mrt469857820","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई की परीक्षाएं आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई की परीक्षाएं आज से शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की परीक्षाएं आज से शुरू
बिजनौर। जिले में सीबीएसई की परीक्षा आज से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू होगी। जिले के 19 केंद्रों पर नौ हजार से अधिक 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा टाइम बाउंड अर्थात समयबद्ध है। छात्रों के लिए एक मिनट की देरी नुकसान दायक हो सकती है। जिला कोआर्डिनेटर के अनुसार परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिले के सीबीएसई के 9789 छात्र-छात्राएं परीक्षाएं आज से 19 केंद्रों पर शुरू होंगी। इनमें 10वीं के 5773 तथा 12वीं के 4016 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिला कोआर्डिनेटर सीमा विश्वास के अनुसार परीक्षार्थी को हर हाल में ठीक दस बजे केंद्र के गेट पर पहुंचना है। दस बजकर एक मिनट पर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा टाइम बाउंड है। दस बजे कमरों में जाना है, 10.15 बजे पेपर मिलेगा, 10.30 पर राइटिंग शुरू होगी। राइटिंग शुरू होते ही बची कापियां सील हो जाएंगी। अनुपस्थित छात्रों के नाम ऑनलाइन सीबीएसई को चले जाएंगे। एक कमरे में अधिकतम 24 परीक्षार्थी बैठेंगे। सीमा विश्वास ने बताया कि परीक्षा में पहले पंद्रह मिनट पेपर पढ़ने का होता है। छात्र छात्राएं पेपर मिलते ही तुरंत लिखना शुरू नहीं करें। पेपर ठीक से देखें। पेपर में कोई मिसप्रिंट तो नहीं हैं। पेपर कटा फटा तो नहीं है। पेपर के पेज पूरे हैं कि नहीं हैं। छात्र ओरिजनल एडमिट कार्ड लाएं। अपने कॉलेज का आई कार्ड साथ लाएं। कॉलेज की वेशभूषा में आएं। किसी भी तरह का इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मोबाइल, इयर फोन आदि नहीं लाएं। पेन पेंसिल पारदर्शी पाउच में रखकर लाएं।