फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The administration does not believe , be a CBI inquiry

प्रशासन पर विश्वास नहीं, हो सीबीआई जांच

Tue, 20 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 20 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The administration does not believe , be a CBI inquiry
बिजनौर के डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में केंद्रीय जल एवं संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा है कि पेद्दा गांव से पलायन हो रहा है। घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। प्रशासन पर विश्वास नहीं है। मंत्री ने कहा कि किसी   का उत्पीड़न नहीं होने दिया  जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पुलिस से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। सभी को  पता है किसकी बहन, बेटियों से छेड़छाड़ हो रही थी। 
विज्ञापन

सोमवार को बिजनौर डाक बंगले में प्रेसवार्ता में डॉ. बालियान ने कहा कि पेद्दा की घटना को दूसरा रूप दिया जा रहा है। सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में पुलिस काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पेद्दा की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना को मोड़ दिया गया है। कहा कि मुजफ्फरनगर में भी छेड़छाड़ की घटना के बाद विवाद हुआ था। घटना को तोड़ मरोड़कर सांप्रदायिकता का रूप दिया जा रहा है। फर्जी नामजदगी दर्ज कराई गई है। विधायक के दबाव में पुलिस प्रशासन काम कर रहा है। प्रशासन पर विश्वास नहीं है। मंत्री ने कहा कि किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन

पेद्दा गांव में आलम यह है कि सांसद भारतेंद्र सिंह ने गांव में जाकर पशुओं को पानी पिलाया। कहा कि गांव से जो लोग पलायन कर गए हैं, उनको वापस बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि पेद्दा गांव की घटना में एकतरफा कार्रवाई चलने नहीं दी जाएगी। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं में वेस्ट यूपी संवेदनशील है। इस पर कंट्रोल हो। उन्होंने कहा कि पेद्दा के मामले की गलत जांच नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि गांव में शांति बहाल की जाए। यह देखा जाना चाहिए कि छेड़छाड़ की घटना किसके साथ हुई। घटना कहां से शुरू हुई। मंत्री ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह पेद्दा गांव जाएंगे और वहीं रुकेंगे।  सांसद भारतेंद्र सिंह व यशवंत सिंह, विधायक लोकेंद्र चौहान, ओम कुमार, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, पूर्व विधायक अशोक राणा, डा.इंद्रदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed