फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Caught five dumpers filled with illegal mining, two drivers absconding

अवैध खनन से भरे पांच डंपर पकड़े, दो चालक फरार

Tue, 03 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Caught five dumpers filled with illegal mining, two drivers absconding
अवैध खनन से भरे पांच डंपर पकड़े, दो चालक फरार
विज्ञापन

नगीना। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने बालू और बजरी से पांच ट्रक और डंपर पकड़े। जिनमें से दो डंपर चालक मौका देखकर डंपर लेकर फरार हो गए।

लेखपाल ने दोनों आरोपी डंपर के मालिकों के खिलाफ नगीना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने धामपुर रोड तथा विभिन्न मार्गों पर अवैध खनन से भरे जा रहे पांच ट्रक और डंपर को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि लेखपाल की सुपुर्दगी में दिए गए दो डंपर ड्राइवर मौका देखकर भागने में सफल हो गए, जिनके खिलाफ लेखपाल की तहरीर पर नगीना थाने में डंपर मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दो ट्रक व एक डंपर जो कि बालू व बजरी से भरे हैं उन्हें मंडी सचिव की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। उक्त ट्रक व डंपर चालक मांगने पर कागजात व वजन की पर्ची नहीं दिखा पाए। जिससे प्रतीत होता है कि इनके द्वारा अवैध खनन का कार्य किए जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी को भेज दी है। उधर लेखपाल मोहित शर्मा द्वारा नगीना थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रायपुर रोड धर्म कांटे के सामने अवैध खनन परिवहन की चेकिंग के दौरान दो डंपर जो बालू बजरी से भरे थे, इन्हें रोका गया लेकिन डंपर चालकों द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाए गए। कहा गया कि इसके बाद उक्त गाड़ियों को मेरी सुपुर्दगी में दे दिया गया। इन डंपरों का रजिस्ट्रेशन काजी सराय नगीना निवासी मतलूब अहमद व मकसूद अहमद के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed