फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Caught accused of cutting cake by firing a pistol

तमंचे से फायरिंग कर केक काटने का आरोपी पकड़ा

Thu, 09 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Caught accused of cutting cake by firing a pistol
तमंचे से फायरिंग कर केक काटने का आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

कोतवाली देहात। अपने जन्मदिन पर फायरिंग करने और तमंचे से केक काटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर तमंचे से केक काटने का वीडियो वायरल हो रहा था। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उगरावाला निवासी गुलाब सिंह का एक वीडियो पिछले काफी दिनों से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में आरोपी युवक जन्मदिन का केक तमंचे से फायरिंग करते हुए काटता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह तथा सीओ नगीना सुमित शुक्ला ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी गुलाब सिंह को बरुकी नहर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक 315 बोर का देसी तमंचा तथा दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed