फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   cash na milne par hungama

नगदी न मिलने पर किया हंगामा

Fri, 09 Dec 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के शेरकोट में नगर के पीएनबी में कैश की किल्लत से गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को बैंक पर प्रदर्शन के बाद नेशनल हाईवे-74 टेंपो स्टैंड के पास अपराह्न ढाई बजे से शाम पांच बजे तक जाम लगाकर रोष जताया। बाद में पुलिस ने काफी प्रयास कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


कुछ उपभोक्ताओं मोहसिन, चांदनी, सरताज अहमद, सरिता, दानिश सैफी सहित अन्य ने आरोप लगाया कि बैंक में कैश होने के बावजूद उसे बांटा नहीं जा रहा है। कैश लेने के लिए उपभोक्ता रात तक कतारों में लगे रहते हैं। इसके बाद भी कैश नहीं मिल पा रहा। बृहस्पतिवार को भी यही हालात रहे।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने पीएनबी के बाहर मैनेजर और स्टाफ पर लोगों से अभद्रता करने का आरोप लगाया। कैश की किल्लत से परेशान लोगों ने पहले तो बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद अपराह्न ढाई बजे नेशनल हाईवे पर जाम लगाना शुरू कर दिया। शाम करीब पांच बजे तक यहां जाम के कारण वाहनों के आवागमन में परेशानी रही। सूचना मिलने पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में महिलाएं भी शामिल रहीं। इस बारे में पीएनबी के प्रबंधक चमनलाल का कहना है कि उनके स्तर से किसी को परेशान नहीं किया जा रहा है। उधर, ग्राम मुबारकपुर के ग्रामीणों ने एक हफ्ते से कैश न देने का आरोप लगाते हुए बैंक प्रबंधक के विरुद्ध नारेबाजी की। गांव में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में पिछले कई दिन से किसी को भी कैश नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों सरोज, गंगा देवी, इंद्रो देवी, फहमीदा, धीर सिंह, तेजपाल सिंह, अमित कुमार, शाकिर, कादिर, गुगली, बरकत अफसाना आदि ने बताया कि बैंक से पिछले चार पांच दिन से यही स्थिति है। बैंक प्रबंधक प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed