फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   cash ke liye jaam lagaya

कैश के लिए दिल्ली मार्ग जाम किया

Sat, 10 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
cash ke liye jaam lagaya
नींदडू में भुगतान न मिलने पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नींदडू़ में दो दिन से भुगतान नहीं होने तथा अगले तीन दिन बैंक में अवकाश रहने के कारण उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे    गया तथा गुस्साए उपभोक्ताओं      ने बैंक के सामने दिल्ली मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में भुगतान नहीं होने से परेशान कई उपभोक्ताओं ने शुक्रवार की सुबह सात बजे से बैंक के गेट पर कतार लगनी शुरू कर दी थी। नौ बजे बैंक कर्मी आए और ताला खोलकर अंदर चले गए।
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे भुगतान नहीं होने की सूचना पर पंक्ति में खड़े उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। वे नारेबाजी करते हुए बैंक के सामने दिल्ली मार्ग पर आ गए तथा जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नासिर, शफीक, रवि, सौरभ, इरफान, शाकिर आदि उपभोक्ताओं का आरोप था कि वे पिछले कई दिनों से अपने खाते से कैश निकालने बैंक आ रहे हैं। लेकिन उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को भुगतान की उम्मीद थी। इसलिए जरूरतमंद सुबह से ही बैंक के द्वार पर लाइन लगाए खड़े थे। गुस्साए उपभोक्ताओं ने दिल्ली मार्ग पर जाम लगाया तो पुलिस मौके पर पहुंची। 


पुलिस ने बैंक प्रबंधक से उपभोक्ताओं की बात कराई। प्रबंधक विजेंद्र कुमार सिंह ने कैश नहीं आने तथा शनिवार से सोमवार तक बैंक बंद रहने के कारण मंगलवार को कैश आने पर भुगतान की जानकारी दी। इसके बाद करीब आधा घंटे बाद जाम खोला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed