फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cash and jewelery worth lakhs of rupees stolen from two houses

Bijnor News: छछरी मोड़- दो घरों में लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी

Tue, 17 Jan 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 17 Jan 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery worth lakhs of rupees stolen from two houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छाछरी मोड़। रविवार की रात्रि गांव चौक पुरी में चोरों ने एक ही रात में बनाया। तीन घरों को अपना निशाना दो घरों में चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण की चोरी कर लिए, जबकि तीसरे घर में जाग होने पर चोर भाग गए।
बीती रात्रि चोरों ने गांव चौक पुरी के अमित पुत्र राजपाल सिंह जिला कोषाध्यक्ष बसपा बिजनौर व राजेंद्र सिंह के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया। अमित सिंह ने बताया कि लगभग पांच लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी की गई है, जिसमें आठ चूड़ी सोने की, दो चैन सोने की, चूड़ी पायल चांदी की चार अंगूठी सोने की, झाले, जबकि राजेंद्र सिंह के यहां भी लगभग सात लाख के आभूषणों की चोरी बताई गई है। जिसमें एक रानी हार, गले का सेट चार चूड़ी सोने की, एक चैन तथा विकास के यहां जाग होने पर चोर चोरी की घटना में असफल रहे। दोनों घरों में चोरी हुई आभूषणों की कीमत 11 से 12 लाख बताई गई है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद थे कि एक ही रात में दो जगह घटना को अंजाम दे दिया गया। घटनास्थल की दूरी दोनों घरों की लगभग 100 मीटर रही होगी चोरों ने दोनों घरों में सो रहे लोगों के कमरों के दरवाजों को बाहर से बांध दिया गया तथा फिर बाद में आराम से चोरी की। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरी की घटना आम बात हो गई है। गत 2 जनवरी 2022 को चौक पुरी गांव में ही बीती रात्रि चोरी की घटना स्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही चोरों ने नगदी सहित 10 लाख के आभूषणों की चोरी धर्मपाल सिंह पुत्र रतन सिंह के यहां हुई थी उसकी तहरीर भी पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस आज तक भी इसका खुलासा नहीं कर सकी है। चोर पुलिस की पकड़ से आज तक दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर चौकी इंचार्ज ललित ललित शर्मा ने बताया कि चोरी की घटनाओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed