{"_id":"5db064ad8ebc3e0164409068","slug":"case-registered-against-thirty-five-advocates-by-police-after-ruckus-in-bijnor-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चालान' बना विवाद की बड़ी वजह, 35 वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, अधिवक्ताओं में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'चालान' बना विवाद की बड़ी वजह, 35 वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, अधिवक्ताओं में मची खलबली
Wed, 23 Oct 2019 08:03 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 23 Oct 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
वकीलों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर जिले में एक दरोगा द्वारा अधिवक्ता की स्कूटी का चालान काटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां मंगलवार को वकीलों ने जजी परिसर में आये पुलिसकर्मियों की बाइकों की चाबियां छीनकर पहियों की हवा निकाल दी थी। तो वहीं बुधवार को पुलिस की ओर से 35 वकीलों के खिलाफ बाइक लूटने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे अधिवक्ताओं में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
ये था पूरा मामला
बाइक के कागज पूरे होने के बावजूद वकील की स्कूटी का चालान काटने से विवाद खड़ा हो गया था। वकीलों ने जजी परिसर में पहुंचे पुलिस वालों के दुपहिया वाहन रोक लिए और कागज चेक करने लगे। कई वाहनों की चाबियां कब्जे में ले लीं और पहियों से हवा भी निकाल दी। इसको लेकर हंगामा हो गया था। बाद में समझौता होने पर ही चाबियां लौटाई थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दरोगा को चालान काटना पड़ा भारी, वकीलों ने छीनी चाबियां, फिर निकाली बाइकों की हवा, जमकर हंगामा
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार रात करीब आठ बजे घंटाघर के पास रहने वाले शिवम वर्मा एडवोकेट किसी कार्य से प्रधान डाकघर पर आए। वहां पर मौजूद एक दरोगा ने उनकी स्कूटी चेकिंग के लिए रुकवा ली। शिवम शर्मा ने स्कूटी के कागज दिखाए, लेकिन दरोगा ने कहा कि तुम्हारे पास हेलमेट नहीं है। अधिवक्ता ने तर्क दिया कि नगर पालिका क्षेत्र में हेलमेट की अनिवार्यता नहीं है। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने हेलमेट न होने के आरोप में स्कूटी का चालान काट दिया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/