{"_id":"61f6c366567d3720cb739119","slug":"case-registered-against-former-minister-moolchand-chauhan-and-his-supporters-dhampur-news-mrt5752104136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान और उनके समर्थकों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान और उनके समर्थकों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा प्रत्याशी मूलचंद चौहान सहित सात पर नामजद रिपोर्ट दर्ज
धामपुर। आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में धामपुर सीट से बसपा प्रत्याशी मूलचंद चौहान सहित सात लोगों को नामजद करते हुए 160 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रभारी मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को जब वह पुलिस बल के साथ धामपुर शुगर मिल की तरफ जा रहे थे तो शीला टाकिज पर करीब 160 लोग एकत्र नजर आए जिनका नेतृत्व बसपा प्रत्याशी मूलचंद चौहान कर रहे थे। जिनके साथ उनके समर्थक नवीन चौहान, आशु सरदार, मुदित गुप्ता, नासिर व रूपचंद शामिल थे। जब इन लोगों से कोरोना महामारी और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में बताने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा विरोध जताया गया। प्रभारी मजिस्ट्रेट ने इन सभी लोगों के खिलाफ कोरोना महामारी, आपदा प्रबंधन अधिनियम और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट कायम कराई है। कोतवाल पीके सिंह का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।