फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case registered against BJP MLA Ashok Rana and his son in arson and firing in Bijnor

Bijnor: आगजनी-फायरिंग में भाजपा विधायक और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा, दो गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

Tue, 30 Apr 2024 10:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Apr 2024 10:41 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में आगजनी और फायरिंग के मामले में भाजपा विधायक और उनके बेटे पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Case registered against BJP MLA Ashok Rana and his son in arson and firing in Bijnor
बिजनौर में आगजनी का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के प्लांट पर आगजनी और फायरिंग करने के मामले में धामपुर से भाजपा विधायक अशोक राणा और उनके बेटे प्रियंकर राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने वारदात में शामिल रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से दो लाइसेंसी रिवाल्वर, दो पंप एक्शन गन, 38 कारतूस और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। वारदात में प्लांट के चौकीदार को छर्रे लगे हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है

विज्ञापन

मंगलवार के शाम बिजनौर के शिवाला कला थाना में जीएस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर रघुवीर पुंडीर की ओर से तहरीर दी गई।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया कि सड़क निर्माण सामग्री की मिक्सिंग के लिए लगाया गया प्लांट पर सोमवार की रात में करीब दो बजे आगजनी और ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। ताबड़तोड़ फायरिंग में चौकीदार महिपाल पुत्र चंद्रपाल निवासी फिना को छर्रे लगे हैं, जिससे वह घायल हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूरे प्लांट की मशीनरी गाड़ियों और बाइक में आग लगा दी गई। उक्त वारदात को अंजाम दिलाने का आरोप धामपुर से भाजपा विधायक अशोक राणा और उनके बेटे प्रियंकर राणा पर लगाया गया है। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया गया कि उनके द्वारा लगातार पैसों के डिमांड की जा रही थी। पहले भी धमकी दी गई और दबाव बनाया गया। इसकी जानकारी भी पुलिस और प्रशासन को दी गई थी।

आरोप है कि एक सप्ताह पहले 22 अप्रैल को दो बाइक जिन पर पीछे विधायक लिखा था, चार हथियारबंद लोग उस पर आये और उन्होंने धमकी दी थी कि काम बंद कर दो और बिजनौर छोड़कर चले जाओ।

इस वारदात में पुलिस ने संदीप पुत्र सुनील निवासी कुहीकला जनपद जौनपुर और नरदेव पुत्र सौदान निवासी राजा का ताजपुर को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। इसके अलावा दो लाइसेंसी रिवाल्वर, दो लाइसेंसी पंप एक्शन गन के साथ-साथ 38 कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन कैन पेट्रोल और डीजल से भरी हुई भी बरामद की।

इस मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी के मिक्सिंग प्लांट पर आगजनी और फायरिंग के मामले में विधायक अशोक राणा और उनके बेटे प्रियंकर राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में एक चौकीदार को छर्रे लगे हैं। वहीं लाइसेंसी हथियार किसके नाम पर है इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ी वारदात: रिटायर्ड दरोगा के घर में जघन्य वारदात, निर्मम तरीके से सास-बहू का कत्ल, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर

उधर, विधायक पुत्र प्रियंकर राणा ने कहा कि उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। पुलिस जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: दुबई भागे लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे: फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले राजू को लेकर मेरठ पहुंची बीकानेर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed