{"_id":"62b759df00dfa060a948b6a0","slug":"case-registered-against-22-people-bijnor-news-mrt594418891","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा। क्षेत्र के गांव सतवाई में पांच दिन पूर्व नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट व पथराव में दोनों पक्षों के 22 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो गया है।
गांव सतवाई में जिला पंचायत की ओर से सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण को लेकर 20 जून को दो पक्षों के लोगों में कहासुनी के बाद जमकर पथराव व मारपीट में गोली भी चली थी। दोनों पक्षों की ओर से 12 लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर भी दी गई थी। शुक्रवार रात सैनी पक्ष के रोहताश की तहरीर पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह सुभाष सोमवीर ओमवीर नौबहार अनुज कुमार अंकित कुमार सज्जन कुमार तानू कुमार अंश कुमार कपिल कुमार व राहुल के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह की ओर से सैनी समाज के राजकुमार चंद्रवीर सिंह रवि कुमार अभिषेक कुमार सौरभ कुमार वीर सिंह अरविंद कुमार सोमदत्त राजपाल सिंह विक्रांत कुमार निवासी गण ग्राम सतवाई के विरुद्ध भी बलवा मारपीट जानलेवा हमला आदि कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्षों के 22 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।