फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Case filed against Nagina MLA's son

बिजनौर: विधायक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज, युवक के साथ मारपीट व चोटी काटने का है आरोप

Sun, 21 Nov 2021 10:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 21 Nov 2021 10:48 AM IST
सार

बिजनौर में विधायक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। हिंदू संगठनों के दबाव के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। विधायक के बेटे पर एक युवक के साथ मारपीट व चोटी काटने का आरोप है। 

विज्ञापन
Bijnor News: Case filed against Nagina MLA's son
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के नगीना में सपा विधायक मनोज पारस के पुत्र पर एक युवक के साथ मारपीट करने व उसकी शिखा (चोटी) काटने के आरोप के मामले में हिंदू संगठनों के दबाव के बाद आखिरकार पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी अश्वनी कुमार का 13 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में अश्वनी कुमार नगीना के सपा विधायक मनोज पारस के पुत्र अकसेश पर उसके साथ मारपीट करने व उसकी चोटी काटने का आरोप लगा रहा था। इस मामले में पुलिस ने विधायक पुत्र के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित युवक व उसके परिजनों ने अगले दिन 14 नवंबर को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से विधायक पुत्र के खिलाफ चोटी काटने के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: खाप की ‘खाद’ से मजबूत हुईं किसान आंदोलन की जड़ें, पढ़िए भाजपा नेताओं पर गुजरी आपबीती की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


18 नवंबर को बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के नेताओं की नगीना में हुई संयुक्त प्रेस वार्ता में विधायक पुत्र पर कारवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन को 25 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया गया था। माना जा रहा है की नगीना पुलिस ने हिंदू संगठनों की चेतावनी के बाद पीड़ित युवक अश्वनी की तहरीर पर विधायक के पुत्र के खिलाफ चोटी काटने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने विधायक के पुत्र अकसेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed