फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed against District President of National Farmers Labor Organization

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज

Fri, 07 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed against District President of National Farmers Labor Organization
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूूर संगठन के जिलाध्यक्ष सहित दो को नामजद करते हुए छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह की ओर से तहरीर दी गई, जिसमें कहा गया कि राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू, अमल सिंह निवासी स्वाहेड़ी अपने साथ पांच-छह लोगों को लेकर जबरदस्ती मेरे कार्यालय में घुस आए, जिन्होंने बिजली की लाइन गलत तौर से लगवाने का दबाव बनाया। कोर्ट के स्ट्रे आदेश के बारे में बताने पर विनोद कुमार व अन्य लोगों ने गाली-गलौज कर हाथापाई की। सरकारी कागजों को फाड़ने और सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने का भी आरोप है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं विनोद कुमार के अनुसार एक किसान के नलकूप का इस्टीमेट करीब एक लाख रुपये का बनाया गया था। अधिशासी अभियंता ने किसान से रिश्वत मांगी, न देने पर इस्टीमेट दो लाख का कर दिया। अगर किसान हित में मुकदमे दर्ज होते हैं तो वे अपने ऊपर सैकड़ों मुकदमे दर्ज कराने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed