{"_id":"5e1a1cb48ebc3e87c56eaac7","slug":"case-filed-against-bku-district-president-bijnor-news-mrt463344191","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू जिलाध्यक्ष समेत कई पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू जिलाध्यक्ष समेत कई पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। हाइडिल में बृहस्पतिवार को भाकियू के धरने के दौरान एक्सईएन को धरने पर बैठकार उन्हेें खरी खेटी सुनाने के मामले में भाकियू के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, किरतपुर ब्लॉक के अध्यक्ष देवदत्त शर्मा समेत कई भाकियू नेताओं के खिलाफ एक्सईएन ने बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, चोट पहुंचाने, धमका कर भय पैदा करने, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बृहस्पतिवार को बिजनौर हाइडिल में भाकियू नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ जर्जर लाइन ठीक कराने, बकाया गन्ने का भुगतान दिलाने, गुलदार के आतंक से निजात दिलाने समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया था। धरने के दौरान भाकियू नेताओं ने एक्सईएन राजपाल कुशवाहा को अपने बीच धरने पर बैठाकर खूब खरी खेटी सुनाई थी। एक्सईएन ने धरने के दौरान आत्महत्या करने की बात तक कह दी थी। भाकियू नेता मांग पूरी नहीं होने पर रेलवे ट्रैक पर कब्जा करने को जाने लगे थे। डीएम के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह को फोन करने पर भाकियू नेता रुक गए थे।
इस मामले में एक्सईएन राजपाल कुशवाहा की ओर से शहर कोतवाली में भाकियू के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, ब्लाक किरतपुर के अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, अंकित, सुरेंद्र दत्त शर्मा समेत अज्ञात भाकियू कार्यकर्ताओें के खिलाफ सरकारी कार्य में बलवा, बाधा डालना, हमलावर होकर चोट पहुंचाने, सरकारी कार्य में अवरोध पैदा करके धमकाकर भय पैदा करने, गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली के एसएसआई नरेंद्र गौड़ ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है। वहीं, भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के मुताबिक जिले में अधिकारी किसानों की समस्याओं को नहीं सुन रहे हैं। अगर किसान काम करने को कहते हैं तो अफसर खुद आत्महत्या करने की बात कहते हैं। किसान अपने ऊपर दर्ज हुई रिपोर्ट का विरोध नहीं करेंगे। प्रशासन उन्हें गिरफ्तार करे, वे गिरफ्तारी देने को तैयार हैं।