फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed against 30 for creating ruckus at contract and beating with slippers

Bijnor News: ठेके पर हंगामा और चप्पलों से पिटाई करने में 30 पर केस

Wed, 07 Aug 2024 04:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 07 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 30 for creating ruckus at contract and beating with slippers
बिजनौर, मंडावर। देसी शराब की दुकान पर हंगामा-प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने युवक की चप्पलों से पिटाई की। इस मामले में महिलाओं समेत अन्य लोगों पर शिकंजा कस दिया गया है। पुलिस ने महिलाओं समेत 30 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उधर, रिपोर्ट दर्ज होते ही शराब की दुकान का विरोध करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम ब्रह्मपुरी के रहने वाले बिंटू की तहरीर पर मंडावर पुलिस ने रिपाेर्ट दर्ज की है। बिंटू ने कहा कि वह सोमवार को ठेके से शराब खरीदकर लौट रहा था, तभी महिलाओं और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी गई। महिलाओं ने आतंक फैलाया और शोर शराबा किया।
विज्ञापन

बता दें कि आए दिन शराबियों के अभद्र व्यवहार से तंग आकर सोमवार को महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया था। भाकियू के पदाधिकारियों ने भी महिलाओं का समर्थन किया और गांव शहजादपुर में स्थित देसी शराब की दुकान पर धरना दिया। आरोप है कि महिलाओं ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे दौड़ाया, चप्पलों से मारपीट की गई। बाद में महिलाओं ने शराब की दुकान पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि इस जगह से दुकान को हटाया जाए। अब रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महिलाओं की ओर से शराब की दुकान को लेकर किए जा रहे विरोध पर विराम लग गया। उधर, मंगलवार को देशी शराब का ताला खुला और बिक्री होनी लगी।


वर्जन :
देसी शराब की दुकान पर हंगामा करते हुए एक युवक की चप्पलों से पिटाई करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। - संग्राम सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed