फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case against 29 including 19 named in stone pelting and disturbance

Bijnor News: पथराव-उपद्रव में 19 नामजद समेत 29 के खिलाफ केस

Sun, 07 Jan 2024 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Case against 29 including 19 named in stone pelting and disturbance
बिजनौर। हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। पुलिस की ओर से दर्ज केस में 19 को नामजद करते हुए 29 लोगों को आरोपी बनाया गया। वहीं इसी मामले में एक महिला की तहरीर पर चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने आबकारी चौकी इंचार्ज यशदेव शर्मा की तहरीर पर अमन, अंकित, पुषार, सिकंदर, मोहित, रोहित, गौतम, राजेंद्र, संजय, आकाश, जितेंद्र, राकेश, अंकित, अमित, सौपाल, जयपाल, बॉबी, सोनू, अनिल निवासी लड़ापुरा और आठ-दस अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, एक पक्ष की छाया पत्नी गौतम की तहरीर पर अमन, अंकित, तुषार और सिकंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें कि शुक्रवार को बिजनौर शहर में नूरपुर रोड पर हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों की महिलाएं और पुरुष आपस में भिड़ गए। शहर कोतवाल ने बताया कि कि हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed