फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Carcass of an elephant found lying in a sugarcane field in village Tanda Sahuwala

Bijnor News: ग्राम टांडा साहूवाला में गन्ने के खेत में पड़ा मिला हाथी का शव

Tue, 24 Sep 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 24 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Carcass of an elephant found lying in a sugarcane field in village Tanda Sahuwala
बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम टांडा साहूवाला में गन्ने के खेत में मृत पड़ा हाथी। स्रोत वन विभाग
बिजनाैर, बढ़ापुर। साहूवाला वन रेंज के अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम टांडा साहूवाला में किसान के गन्ने के खेत में एक नर हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। हाथी के शव के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन का पोल टूटा पड़ा होने पर हाथी की मौत करंट की चपेट में आकर होना माना जा रहा है। सूचना पर वन विभाग के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नजीबाबाद वन प्रभाग की साहूवाला वन रेंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टांडा साहूवाला निवासी किसान हुकम सिंह पुत्र करतार सिंह का गन्ने का खेत वन क्षेत्र के निकट स्थित है। सोमवार को पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे किसी ग्रामीण ने उधर से गुजरते समय गांव निवासी हुकम सिंह के गन्ने के खेत में एक हाथी का शव पड़ा देखा और वापस गांव आकर इसकी जानकारी खेत स्वामी को दी। वन विभाग को भी सूचित किया गया। हाथी की मौत की सूचना मिलने पर साहूवाला रेंज के वनकर्मियों में हड़कंप मच गया। साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद ध्यानी वनकर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और वन विभाग के उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


शव के पास ही हाइटेंशन विद्युत लाइन का पोल टूटा पड़ा होने के चलते हाथी की मौत करंट की चपेट में आकर होना माना जा रहा है। सूचना मिलने पर वन संरक्षक मुरादाबाद रमेश चंद्रा, डीएफओ नजीबाबाद वंदना फोगाट, एसडीओ राजीव व बढ़ापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। हाथी के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही हाथी की मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद ध्यानी ने बताया कि हाथी के शव के पास ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का पोल टूटा पड़ा होने से प्रथमदृष्टया हाथी की मौत करंट की चपेट में आकर होना माना जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed