{"_id":"64c7f938e14638e04e0630b7","slug":"car-overturned-while-returning-with-gangajal-13-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-8120-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नगीना-गंगाजल लेकर लौटते समय गाड़ी पलटी, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नगीना-गंगाजल लेकर लौटते समय गाड़ी पलटी, 13 घायल
Mon, 31 Jul 2023 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
-गाड़ी को बचाने के चक्कर अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप
-हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे दो परिवारों के 13 लोग
फोटो
नगीना। पिकअप में बैठकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों की राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर अचानक गाड़ी पलटने से 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को बिजनौर रेफर किया गया।
बहजोई और चंदौसी निवासी दो परिवारों के लोग पिकअप गाड़ी से गंगाजल लेकर सोमवार को वापस लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर नगीना बाईपास से पहले एक गाड़ी को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ला मोला गढ़ थाना चंदौसी निवासी नरेंद्र, सावित्री , सपना , गुनगुन, लाल सिंह, बहजोई निवासी सपना, अमन, हरीकिशोर, कृष्णा देवी, अमन, राजन, रिमझिम को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नरेंद्र, सावित्री, सपना और गुनगुन को बिजनौर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ का कहना है कि किसी भी घायल श्रद्धालु की स्थिति चिंताजनक नहीं हैं।