{"_id":"578a736a4f1c1b5e1b13dfaa","slug":"car-crashed-into-a-tree-the-driver-succumbs-to-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पेड़ से टकराई, चालक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पेड़ से टकराई, चालक ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ में दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में गांव अगवानपुर के निकट कालागढ़ रोड पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई।
गांव अनवरपुर चंडिका निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रामवती देवी का 36 वर्षीय पुत्र रिंकू अपने नौकर परवेंद्र के साथ कार से अफजलगढ़ से घर जा रहा था। कालागढ़ मार्ग पर गांव अगवानपुर स्थित एक फैक्ट्री के निकट सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर दूसरे साइड में सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में चालक परवेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि रिंकू घायल हो गया। दोनों को बमुश्किल कार से बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। चालक की मौत से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, कोतवाल रवींद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।