फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Car collides with bike, young man dies

कार से भिड़ंत में बाइक चालक की मौत, एक घायल

Sun, 24 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Car collides with bike, young man dies
बिजनौर। बिजनौर के डीजल मैकेनिक की शनिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जुलाहान, काजीपाड़ा निवासी मोहम्मद फारूख नगर के शक्ति चौक के समीप याकूब मोटर्स के नाम से एक गैराज चलाता था। शनिवार को वह अपने साथी रामशरण उर्फ जॉनी को बाइक पर साथ लेकर बैराज के पास स्थित गांव देवल गया था। वहां से लौटते समय शाम सात बजे शाकंबरी मोटर्स के सामने उसकी बाइक और कार में टक्कर हो गई। टक्कर से उसकी बाइक सड़क पर गिर है। हादसे में फारूख(35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जॉनी (34) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने समझदारी दिखाते हुए कार चालक की गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचित किया। एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल है। परिजनों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed