फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Car collided with tractor-trolley, eight injured

ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, आठ घायल

Thu, 11 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tractor-trolley, eight injured
मंडावली क्षेत्र में पूर्वी गंग नहर मार्ग पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेती पुलि? - फोटो : NAZIBABAD
मंडावली (बिजनौर)। पूर्वी गंग नहर पर हरिद्वार गंगाजल लेेने जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से एक कार घुस गई। दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। मंडावली पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजीबाबाद चिकित्सालय भिजवाया।
विज्ञापन

नजीबाबाद के जाब्तागंज से कांवड़िये ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर बुधवार को पूर्वी गंग नहर के रास्ते हरिद्वार जा रहे थे। मंडावली क्षेत्र में हिमालयन ढाबे के पास पहुंचने पर शिवभक्तों ने फ्रेश होने के लिए ट्रैक्टर ट्राली को नहर किनारे रुकवा दिया। उसी दौरान नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही एक कार ट्रैक्टर ट्राली के पीछे घुस गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली के पास खड़े जाब्तागंज निवासी आनंदपाल, अमरीक, मंतोष गुप्ता, सोनू और कार में सवार पंजाब निवासी मनप्रीत सिंह, अमन भट्ट, अनामिका भट्ट, जगदीश समेत आठ घायल हो गए। मंडावली पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को उपचार के लिए नजीबाबाद चिकित्सालय भिजवाया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह और मंडावली थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने घटना स्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed