फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Capable in shooting, Keshav, Arpit, Atharva became winners

Bijnor News: शूटिंग में सक्षम, केशव, अर्पित, अथर्व बने विजेता

Wed, 25 Dec 2024 06:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
Capable in shooting, Keshav, Arpit, Atharva became winners
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में अटल बिहारी वायपेयी के जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर शूटिंग बालक वर्ग की प्रतियोगिता हुई। जिसमें शूटरों ने राइफल और पिस्टल वर्ग में प्रतिभाग किया। अलग-अलग वर्ग में सक्षम, केशव, अर्पित, अथर्व ने प्रतियोगिता में बाजी मारी।
मंगलवार को आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में अंडर-18 बालक राइफल वर्ग में सक्षम यादव प्रथम, विशाल चौधरी द्वितीय, नारायण चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-18 बालक पिस्टल वर्ग में केशव ने प्रथम, अथर्व सेहरावत ने द्वितीय, हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-14 बालक राइफल वर्ग में अर्पित कुमार ने प्रथम, हितेन सिंह मोगा ने द्वितीय, प्रियांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंडर-14 बालक पिस्टल वर्ग में अथर्व सेहरावत प्रथम, कार्तिक जेशवाल द्वितीय, नेतिक राणा तृतीय स्थान पर रहे। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता शूटरों को एसडीएम सदर अवनीश कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शूटिंग खेल मानसिक व शारीरिक रूप से बहुत फायदेमंद है। वहीं, जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार ने बताया कि 27 दिसंबर को जिला स्तरीय हाॅकी, कबड्डी बास्केटबाल बालक वर्ग एवं 30 दिसंबर को ताइक्वांडो बालक वर्ग की प्रतियोगिता होगी।

हिमांशु, मोहित, मोहम्मद सलीम, कोच सादिक अनीस, शमीम अहमद, आशु कुमार माैजूद रहे।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed