फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Candidates' heads turned after seeing logical questions

Bijnor News: तर्क संगत सवालों को देखकर घूम गए अभ्यर्थियों के सिर

Mon, 19 Feb 2024 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Candidates' heads turned after seeing logical questions
यूपी पुलिस भर्ती
विज्ञापन

- दूसरे दिन 30805 अभ्यार्थियों ने दी यूपी पुलिस परीक्षा, 1691 रहे अनुपस्थित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में दूसरे दिन भी 32 केंद्रों पर यूपी पुलिस परीक्षा हुई। परीक्षा के दूसरे दिन 30805 अभ्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। वहीं, परीक्षा में तर्क संगत सवाल देख अभ्यार्थियों के सिर घूम गए। कुछ अभ्यार्थियों ने पेपर अच्छा बताया।

एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एएसपी देहात राम अर्ज लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा करते रहे। बिजनौर शहर में सीओ सिटी संग्राम सिंह, नूरपुर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ, शहर कोतवाल अमित कुमार, थानाध्यक्ष मंडावर रवि तोमर, थानाध्यक्ष कोतवाली देहात भी परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहे। यूपी पुलिस परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में 32496 अभ्यर्थियों को हिस्सा लेना था। परीक्षा में पहली पाली में 15596 और दूसरी पाली में 15209 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दोनों पालियों में 1691 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से अभ्यार्थियों की परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई थी। परीक्षा में गणित, विज्ञान, तर्क संगत, रीजनिंग, हिंदी, सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए। किसी अभ्यर्थी को गणित के सवालों ने तो किसी को तर्क संगत सवालों ने परेशान किया। अभ्यर्थी भव सागर और आकाश कुमार ने बताया पेपर अच्छा था। कुछ सवालों ने उलझाया जरूर है। मगर, पेपर आसान था। अभ्यर्थी हर्ष ने कहा कि पेपर में तर्क संगत सवाल ज्यादा पूछे गए। तार्किक सवालों को देख सिर चकरा गया। बाकी पेपर ठीक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed