{"_id":"bac6fc8f339daf133108cd929d2c966f","slug":"candidate-supporters-clash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी समर्थक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी समर्थक भिड़े
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। गांव पपसरा में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक वोट मांगने के दौरान आपस में भिड़ गए। मारपीट में घायल एक व्यक्ति को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन को हिरासत में लेकर गांव में पुलिस तैनात कर दी। तीनों का शांति भंग में चालान किया गया हैं।
गांव पपसरा में बृहस्पतिवार की रात प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थक गांव में घर घर जाकर वोट मांग रहे थे। एक ग्रामीण के घर दोनों प्रत्याशियों के समर्थक जनसंपर्क करने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान समर्थकों में आपस में बोलचाल होने लगी।
गाली गलौज के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट शुरू होने पर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीण राकेश कुमार घायल हो गया। दोनों ओर से दर्जनों लोग आमने सामने आ गए। गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर भीड़ तितर बितर हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरेंद्र कुमार, दिगंबर सिंह, योगेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष यादव ने बताया कि तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया हैं।