{"_id":"61993a79a35934263161ad09","slug":"camps-will-be-held-at-all-chcs-from-22-for-male-sterilization-bijnor-news-mrt565662023","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरूष नसबंदी के लिए 22 नवंबर से सभी सीएचसी पर लगेंगे कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरूष नसबंदी के लिए 22 नवंबर से सभी सीएचसी पर लगेंगे कैंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुष नसबंदी के लिए 22 से सभी सीएचसी पर लगेंगे कैंप
बिजनौर। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 22 नवंबर से चार दिसंबर तक पुरुषों की नसबंदी होगी। सभी सीएचसी पर शिविर लगेंगे। हालांकि जिले में गिनती के पुरुष ही नसबंदी कराते हैं।
बढ़ती आबादी को नियंत्रण में रखने के लिए परिवार नियोजन के साधनों से जनता को जोड़ा जा रहा है। जिले में भी परिवार नियोजन के बहुत कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। खासतौर से नवविवाहित और गर्भवती महिलाओं को बच्चों में अंतर रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में हर साल नसबंदी के लिए शिविर लगाए जाते हैं। इस बार भी शिविर लगाए जाएंगे। 22 दिसंबर से चार दिसंबर तक हर सीएचसी पर शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में नसबंदी कराने वाले पुरुषों को तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। हालांकि जिले में दो दर्जन पुरुष भी परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए नसबंदी नहीं करा रहे हैं। एनएचएम के नोडल अधिकारी डॉ.पीके गुप्ता के अनुसार परिवार नियोजन के लिए जनता को जागरूक किया जा रहा है।
साल-दर-साल नसबंदी करने वालों की संख्या पर एकनजर
साल पुरुष नसबंदी महिला नसबंदी
2016-17 14 1807
2017-18 15 2396
2018-19 25 2396
2019-20 15 1847
2020-21 31 1904