{"_id":"613654f68ebc3e5a674383c0","slug":"campaign-will-run-on-encroachment-in-municipal-area-bijnor-news-mrt5550683122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण पर चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण पर चलेगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण पर चलेगा अभियान
नगीना। नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिका कर्मचारियों की बैठक में एसडीएम घनश्याम वर्मा ने पालिका कर्मचारियों को दो दिन के अंदर पालिका आराजी पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण किए जाने वाले लोगों को चिह्नित करने के कड़े निर्देश दिए।
सोमवार की दोपहर पालिका सभागार में पालिका कर्मचारियों की बैठक में घनश्याम वर्मा ने कहा की डेंगू, मलेरिया व सभी प्रकार के संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। उन्होंने पालिका के सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा से नगर में कहीं भी जलभराव की समस्या न उत्पन्न होने तथा नाले/नालियों तथा घास पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराने के भी कड़े निर्देश दिए। एसडीएम ने पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह से कहा कि अपने कर्मचारियों से दोे दिन के भीतर नगर में पालिका की आराजी पर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण जमाए बैठे बड़े लोगों को चिह्नित कर उन्हें सात दिन के भीतर अपना अतिक्रमण हटाए जाने का नोटिस दें। इस मौके पर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, लेखाकार मदन पाल सिंह, मुनीर जैदी, सभासद गोपाल शर्मा, तलत अहमद, इफ्तेखार जैदी आदि मौजूद रहे।