{"_id":"5fb80e068ebc3e9bac5f0698","slug":"campaign-to-remove-encroachment-fine-recovered-nazibabad-news-mrt5118840132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद में अतिक्रमण हटाने के अभियान से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद में अतिक्रमण हटाने के अभियान से मचा हड़कंप
विज्ञापन
नजीबाबाद के बाजार कल्लूगंज में अतिक्रमण हटवाते एसडीएम बृजेश कुमार सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। एसडीएम के नेतृतव में नगर पालिका परिषद ने मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया और पॉलिथीन जब्त कर जुर्माना वसूल किया।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद ने नगर पालिका कार्यालय से स्टेशन तक मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। नगर पालिका परिषद के ईओ विजयपाल सिंह, आरआई विपिन चौहान, जेई उमेश बाबू, जलकल अभियंता मूलचंद पटेल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने किए गए अतिक्रमण हटवाये। एसडीएम ने कई दुकानों पर पॉलिथीन और प्लास्टिक के गिलास आदि जब्त कराए। पॉलिथीन और अतिक्रमण करने वाला का सामान जब्त करने के साथ 2500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। एसडीएम नगर पालिका परिषद को दुकानों के सामने नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
------------------------------------
आनन-फानन में समेटा फड़ बाजार
अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने की खबर मिलते ही कारोबारियों में हड़कंप मच गया। राजकीय इंटर कालेज भवन के दोनों ओर लगने वाले फड बाजार कारोबारियों ने आनन-फानन में सामान समेटकर राजकीय इंटर कालेज परिसर की दीवार के भीतर फेंक दिया। चौक बाजार से स्टेशन तक एक घंटे तक कारोबारियों में अफरा-तफरी मची रही।
एसडीएम ने स्थाई रूप से प्रतिष्ठानों के सामने किए गए अतिक्रमण कारोबारियों से स्वयं हटाने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन नगर सीमा के भीतर अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटेगी। अतिक्रमण पाए जाने पर उन्हें ध्वस्त करने के साथ संबंधित से आर्थिक दंड वसूला जाएगा। उन्होंने प्राइवेट वाहन संचालकों को नगर सीमा के भीतर एक वाहन से अधिक मिलने पर वाहन को सीज करने की कार्रवाई की चेतावनी दी।