फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Campaign against child labor runs for few days only

बाल श्रम के खिलाफ कुछ दिन ही चलता है अभियान

Fri, 12 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Campaign against child labor runs for few days only
बाल श्रम के खिलाफ कुछ दिन ही चलता है अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बाल श्रम के खिलाफ केवल गिनती के दिनों में ही अभियान चलाया जाता है। बाकी दिन बाल श्रमिकों से बेखौफ होकर काम लिया जाता है। उन पर कोई ध्यान नहीं देता है। केवल कुछ ही दिनों के लिए अभियान चलाकर मामला रफा दफा कर दिया जाता है।
14 साल तक के बच्चे से बाल श्रम कराना अपराध है। साथ ही 14 साल तक के बच्चों को ऐसी जगहों पर काम करने की अनुमति नहीं होती है जहां उन्हें शारीरिक हानि हो सकती हो। जैसे होटल की रसोई, वेल्डिंग की दुकान, ईंट भट्ठों पर ये श्रमिक काम नहीं कर सकते हैं। लेकिन परिवार की आर्थिक परिस्थितियों की वजह से बच्चों को पेट की आग को बुझाने के लिए बाल श्रम करना ही होता है। जिले में भी ईंट भट्ठों व अन्य जगहों पर बाल श्रम किया जाता है। लेकिन बाल श्रम को रोकने के लिए अभियान केवल कागजों पर ही सिमट कर रह जाता है। शासन द्वारा ही बाल श्रम रोकने के लिए कुछ दिन अभियान चलाने की अनुमति दी जाती है। दस या 12 दिन इस अभियान के चलने के बाद पूरे साल के लिए बाल श्रम को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं होती है। कोई यह देखने के लिए नहीं जाता है कि कितने बच्चे अपने बचपन को बाल श्रम की वजह से खत्म करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शासनादेश पर चलता है अभियान
सहायक श्रमायुक्त प्रदीप कुमार का कहना है कि बाल श्रम रोकने के लिए अभियान चलाने को शासन से ही अभियान चलाने की अनुमति दी जाती है। इसके अलावा कोई बाल श्रम की शिकायत करता है तो उस पर डीएम की अनुमति लेने के बाद कार्रवाई होती है। अभियान के समय बाल श्रम वाले स्थानों पर कड़ी कार्रवाई होती है। इसके अलावा समय समय पर बाल श्रमिकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें बाल श्रम करने से रोकने व स्कूल भेजने के लिए भी जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed