{"_id":"62e6ca4afad57d214161c70b","slug":"cameras-installed-on-gaushala-guldar-was-not-seen-dhampur-news-mrt599281748","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला पर लगाए कैमरे, नजर नहीं आया गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला पर लगाए कैमरे, नजर नहीं आया गुलदार
विज्ञापन
शेरकोट के गांव मुस्तफापुर तैय्यब स्थित गौशाला के बाहर रात में पहरा देते ग्रामीण
- फोटो : DHAMPUR
गोशाला पर लगाए कैमरे, नजर नहीं आया गुलदार
धामपुर। मुस्तफापुर तैय्यब ग्राम सभा में गुलदार पकड़ने के लिए वन विभाग मुस्तैद है। गोशाला के चारों ओर कैमरे लगाए गए, लेकिन अब तक गुलदार नहीं दिखा। वन विभाग के दरोगा का कहना है कि कैमरे में गुलदार दिखने पर पिंजरा लगाकर पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
वन विभाग के दरोगा लक्ष्मीचंद का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए विभाग मुस्तैद है। कैमरे लगाए गए हैं। पशुओं की रक्षा के लिए गोशाला के चारों ओर लोहे का जाल भी लगाया गया है। दो दिन हो चुके हैं, अब तक गुलदार नहीं दिखा है। गांव नसीरदिवाला, मुस्तफापुर तैय्यब, तिपरजोत आदि गांवों के महेश कुमार, महावीर सिंह, करन सिंह, दिलावर सिंह का कहना है कि जब तक पकड़ा नहीं जाता, गांव में दहशत है। अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजे रहे हैं।
वहीं, ग्राम पंचायत मुस्तफापुर, नसीरदिवाला के लोगों का कहना है कि गुलदार कैमरे की जद में नहीं आया। वहां से दूर जंगलों में करीब 12 बजे के करीब दहाड़ मारता रहा। चौकीदार छत्रपाल सिंह का कहना है कि जाल लगने के बाद अब गुलदार ने अंदर घुसने की हिम्मत नहीं कर सकेगा। गुलदार की दहाड़ को सुन ग्रामवासियों ने पटाखों को छोड़ गुलदार को वहां से भगाया। गांव के लोग रात में गोशाला के बाहर लाठी-डंडे लेकर पहरा दे रहे हैं।

गुलदार को आने से रोकने को गौशाला के चारों ओर से नाला खुदाई करती जेसीबी- फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन