फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cambodian youth dies of brain hemorrhage, body returned after 26 days

Bijnor News: कंबोडिया में युवक की ब्रेन हेमरेज से मौत, 26 दिन बाद आया शव

Mon, 16 Mar 2026 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cambodian youth dies of brain hemorrhage, body returned after 26 days
बास्टा। गांव रसूलपुर नंगला निवासी एक युवक की कंबोडिया में ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। करीब 26 दिन बाद रविवार को युवक का शव गांव लाया गया। गांव निवासी यूसुफ मलिक का 28 वर्षीय पुत्र नाजिम मलिक करीब सात महीने पहले काम के सिलसिले में कंबोडिया गया था। परिजनों के अनुसार 17 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे नाजिम से फोन पर बात हुई थी और उसने सब कुछ ठीक बताया था। गांव के ही चार अन्य युवक भी उसके पास ही काम कर रहे हैं। अचानक नाजिम को ब्रेन हेमरेज हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। नाजिम के परिवार में चार बहनें और एक छोटा भाई है। करीब 26 दिन की भागदौड़ और लगभग छह लाख रुपये खर्च करने के बाद रविवार को शव गांव लाया जा सका। रविवार सुबह करीब 10 बजे नाजिम के शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed