फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Call to take inspiration from the life of Ahilyabai Holkar

Bijnor News: अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

Sun, 01 Jun 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 01 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Call to take inspiration from the life of Ahilyabai Holkar
बिजनौर में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल पाल समाज के लोग। संवाद
बिजनौर। रामलीला मैदान में अखिल भारतीय पाल महासभा के बैनर तले लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर नगर में शोभायात्रा भी निकाली गई। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम ने कहा कि लोकमाता ने देश में अनेक जीर्णशीर्ण मंदिरों का जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य कराया। साथ ही आम समाज के लिए धर्मशालाएं, बावड़ी तथा विकास कार्य कराए। उन्होंने बिजनौर का प्रवेश द्वार लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि महापुरुषों के जीवन से हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इसके बाद रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शिव चौक, जैन मन्दिर, सदर बाजार, घंटाघर, डाकघर चौराहा, नगर पालिका चौराहा होते हुए सिविल लाइन, शास्त्री चौराहा व थाना कोतवाली तिराहे से होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। जगह जगह शोभायात्रा का पुष्प से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में चंद्रपाल सिंह, शीशपाल, अजयपाल सिंह, एमपी सिंह धनगर, भूदेव सिंह चंदेल, मायापाल, सुरेन्द्र पाल धनगर, नरेश पाल, मान सिंह, निहाल सिंह पाल, डा. धर्म सिंह पाल, अजय पाल, देवेंद्र पाल चीनू, गौरव पाल, कमल पाल रहे। अध्यक्षता गिरधारी सिंह व संचालन रामगोपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed